Home » आवाजाही » ‘न्यूज24’ में ग्रुप एडिटर अभिषेक मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा,‘न्यूज24’ की एमडी और एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने क्या कहा ?

‘न्यूज24’ में ग्रुप एडिटर अभिषेक मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा,‘न्यूज24’ की एमडी और एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने क्या कहा ?

117 Views

‘न्यूज24’ (News24) में बतौर ग्रुप एडिटर (डिजिटल) की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक मेहरोत्रा ने यहां अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब 21 महीने से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे और फिलहाल नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं।

‘न्यूज24’ के साथ अपनी पारी की समाप्ति के साथ ही अभिषेक मेहरोत्रा ने इस साल पत्रकारिता में 20 साल कंपलीट किये हैं, जिसमें बतौर डिजिटल संपादक एक दशक का सफर भी शामिल है। आगामी पारी के बारे में अभिषेक ने बताया कि वह अब वेबसाइट्स के साथ वीडियो प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ नए आयाम रचने की ओर तत्पर हैं। साथ ही वे मैनेजमेंट और रेवेन्यू क्रिएशन के फील्ड में भी हाथ आजमाएंगे।

अभिषेक ने ‘न्यूज24’ के साथ अपनी पारी के बारे में कहा कि इस संस्थान में रिपोर्टिंग बॉस के तौर पर अनुराधा प्रसाद जी के साथ काम करना उनके लिए अद्भुत रहा है। अनुराधा जी से उन्होंने ठहराव और संयम का जीवन में क्या महत्व ये सीखा है, जो उनके लिए जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

‘न्यूज24’ की एमडी और एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद ने कहा कि अभिषेक पैशिनेट एडिटर हैं, काम के प्रति उनका डेडिकेशन सराहनीय है। ‘न्यूज24’ के साथ अभिषेक की पारी अल्प समय की रही, पर उनका योगदान अहम रहा। उल्लेखनीय है कि ‘न्यूज24’ समूह फिलहाल चार वेबसाइट्स का संचालन कर रहा है, जिनमें न्यूज24 डोमेन की हिंदी और अंग्रेजी वेबसाइट, एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘ई24’ और स्पोर्ट्स वेबसाइट ‘न्यूज24स्पोर्ट्स’ शामिल हैं।

प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक मेहरोत्रा ने डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ‘न्यूज24’ से जुड़ने से पहले अभिषेक मेहरोत्रा ‘बिज़नेसवर्ल्ड’ में डिजिटल एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने ‘जी मीडिया’ में डिजिटल एडिटर के रूप में भी कार्य किया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology