पेटीएम (Paytm) के मुख्य विपणन अधिकारी (Chief Marketing Officer-CMO) सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस घटनाक्रम की पुष्टि सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) से की है।
सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) अक्टूबर 2024 में पेटीएम (Paytm) से मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) और बिजनेस हेड (Business Head) के रूप में जुड़े थे। इससे पहले वह ओला (Ola) में चीफ बिजनेस ऑफिसर (Chief Business Officer-CBO) के पद पर कार्यरत थे, जहां वह कंपनी के रेवेन्यू (Revenue) और मार्केटिंग (Marketing) वर्टिकल का नेतृत्व कर रहे थे।
ओला (Ola) से पहले सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) लगभग आठ वर्षों तक हॉटस्टार (Hotstar) के साथ जुड़े रहे। वहां उन्होंने एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Chief Marketing Officer) के रूप में कार्य किया और प्लेटफॉर्म की ब्रांड एवं ग्रोथ रणनीतियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने करियर के दौरान वह ऐमेज़ॉन (Amazon) में हेड – मार्केटिंग एंड ग्रोथ (Head – Marketing and Growth) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ने इस संबंध में सिद्धार्थ शकधर (Sidharth Shakdher) से संपर्क किया, लेकिन खबर प्रकाशित होने तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।





Users Today : 37
Users Yesterday : 92