नई दिल्ली: डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले युवा पत्रकार सुधांशु शुभम ने प्रसिद्ध समाचार संस्थान NDTV India के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। अपने बहुआयामी अनुभवों के लिए पहचाने जाने वाले सुधांशु का टेक पत्रकारिता, कंटेंट प्लानिंग और डेटा एनालिसिस में बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।
पूर्व में टाइम नेटवर्क और नेटवर्क18 में निभाई अहम भूमिका
NDTV India से जुड़ने से पहले सुधांशु शुभम Times Network में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत थे। यहाँ उन पर प्रसिद्ध टेक वेबसाइट Digit Hindi के लिए कंटेंट प्लानिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों को कवर करने की मुख्य जिम्मेदारी थी।
इससे पूर्व उन्होंने Network18 में डेटा एनालिस्ट और प्रोडक्ट-एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मीडिया जगत में अपने शुरुआती दौर में वह Aaj Tak Digital में टेक जर्नलिस्ट और Delhi Aaj Tak में प्रोडक्शन ट्रेनी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
समस्तीपुर (बिहार) से मीडिया जगत तक का सफर
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा निवासी सुधांशु शुभम ने अपने मीडिया करियर का आगाज़ फ्रीलांसिंग से किया था। अपनी मेहनत और नवाचार के बल पर उन्होंने बेहद कम समय में डिजिटल एडिटिंग, सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी, डेटा एनालिसिस और टेक जर्नलिज्म के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सुधांशु की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान India Today Media Institute से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री हासिल की है।
सुधांशु शुभम के NDTV India से जुड़ने पर मीडिया जगत के उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





Users Today : 43
Users Yesterday : 92