Home » जॉब » दूरदर्शन में न्यूज एंकर की वैकेंसी,एक लाख से डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन

दूरदर्शन में न्यूज एंकर की वैकेंसी,एक लाख से डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह वेतन

90 Views

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रसारक प्रसार भारती ने समाचार प्रस्तुति के क्षेत्र में अनुभवी पत्रकारों के लिए अवसर निकाला है। संस्था ने डीडी न्यूज में एंकर के चार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां दो वर्ष के अनुबंध पर होंगी और कार्यस्थल नई दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन होगा।

भर्ती के तहत दो एंकर DD India और दो एंकर PB SHABD के लिए चुने जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को उनके अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर एक लाख से डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह तक का मानदेय दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वेतन पर बातचीत की भी व्यवस्था रखी गई है।

इन पदों के लिए पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या संबंधित विषय में डिग्री अथवा पीजी डिप्लोमा अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास कम से कम पांच वर्ष का पेशेवर अनुभव होना चाहिए। आवेदन के समय उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रसार भारती ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार का व्यक्तित्व कैमरे के अनुकूल हो, आवाज प्रभावशाली और स्पष्ट हो तथा अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ के साथ उच्चारण और वॉयस मॉड्यूलेशन उत्कृष्ट होना चाहिए।

चयनित एंकरों को समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करने, लाइव इंटरव्यू करने, ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, फील्ड रिपोर्टिंग और विभिन्न सरकारी आयोजनों की एंकरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा संस्थान की आवश्यकता के अनुसार अन्य संपादकीय कार्य भी करने होंगे।

प्रसार भारती के अनुसार, आवेदकों में बेहतर संवाद कौशल, मजबूत न्यूज सेंस, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों की जानकारी तथा लाइव प्रसारण के दौरान त्वरित निर्णय लेने की क्षमता होना जरूरी है। राष्ट्रीय स्तर के समाचार चैनल में काम करने के इच्छुक अनुभवी मीडिया पेशेवरों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology