‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक यहां चीफ सेल्स ऑफिसर (HMG, Brand Works, IP और Digital Sales) के पद पर कार्यरत गुंजराव नायक ने इस्तीफा दे दिया है। वह कंपनी के वेस्ट मार्केट के ब्रांच हेड की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ में अपनी इस भूमिका में नायक प्रीमियम रेवेन्यू स्ट्रीम को मजबूत करने और ब्रैंडेड कंटेंट, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज (IP) तथा डिजिटल सेल्स से जुड़े इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार थे।
उनकी जिम्मेदारी में ZEEL की लीनियर और डिजिटल पेशकशों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और विज्ञापनदाताओं के लिए क्रॉस-प्लेटफॉर्म पार्टनरशिप विकसित करना भी शामिल था। नायक ने मार्च 2026 में इस विस्तारित भूमिका की जिम्मेदारी संभाली थी। यह बदलाव ZEEL की अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल्स में नेशनल सेल्स लीडरशिप के पुनर्गठन का हिस्सा था।
गुंजराव नायक का अगला पेशेवर कदम क्या होगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।





Users Today : 37
Users Yesterday : 92