Home » जॉब » टाइम्स नाउ में एडिटोरियल और प्रोडक्शन टीम के लिए कई पदों पर वेकैंसी

टाइम्स नाउ में एडिटोरियल और प्रोडक्शन टीम के लिए कई पदों पर वेकैंसी 

114 Views

नई दिल्ली/नोएडा: मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में नौकरी तलाश रहे प्रोफेशनल्स के लिए Times Network ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। Times Now की Editorial और Production टीम के लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

कंपनी की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, अलग-अलग पदों के लिए नोएडा और बेंगलुरु में नियुक्तियां की जाएंगी।

किन पदों पर भर्ती?

  • Editorial – News Output: 4 से 5 साल का अनुभव, लोकेशन- नोएडा
  • Production Graphics: 7 से 10 साल का अनुभव, लोकेशन- नोएडा
  • Bangalore Bureau Reporter: 2 से 5 साल का अनुभव, लोकेशन- बेंगलुरु
  • Editorial – News Input (Assignment Desk): 2 से 8 साल का अनुभव, लोकेशन- नोएडा। इस पद पर 2 वैकेंसी हैं।

कंपनी को ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है, जिनमें मजबूत न्यूज जजमेंट और एडिटोरियल समझ हो। इसके अलावा अच्छे कम्युनिकेशन स्किल, तेज रफ्तार वाले न्यूजरूम में काम करने की क्षमता, ब्रेकिंग न्यूज और करेंट अफेयर्स के प्रति रुचि और टीम के साथ काम करने का जज्बा जरूरी बताया गया है।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे Stuti.sharma@timesgroup.com पर भेज सकते हैं। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में “Applying for [Profile Name] – [Your Name]” लिखने को कहा गया है।

Times Network ने भर्ती अभियान के जरिए अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स को अपनी Editorial और Production टीम का हिस्सा बनने का मौका दिया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology