Home » टीवी » प्रज्ञा मिश्रा के जीजा ने पहले लगाया व्हाट्सएप स्टेटस,पत्नी ने दिया मुझे धोखा

प्रज्ञा मिश्रा के जीजा ने पहले लगाया व्हाट्सएप स्टेटस,पत्नी ने दिया मुझे धोखा

57 Views

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर एक बैंक कर्मचारी ने आपसी पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस तिहरे घटनाक्रम (हत्या-आत्महत्या) से शहर में हड़कंप मच गया है। मृतका दिव्या मिश्रा मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं।

बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में बतौर रिलेशनशिप मैनेजर कार्यरत थीं, जबकि उनका पति मानस एसबीआई (SBI) में कार्यरत था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से तलाक का मामला चल रहा था। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे मानस कार से दिव्या के बैंक पहुंचा और फोन करके उसे बाहर बुलाया। बैंक के बाहर दोनों के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई, जिसके बाद अचानक मानस ने पिस्तौल निकालकर दिव्या पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिव्या लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। आसपास के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बहन को भी मौत के घाट उतारा, फिर की खुदकुशी

पत्नी को निशाना बनाने के बाद आरोपी मानस गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पहुंचा। वहां उसने अपनी बहन तूलिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद उसने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वायरल व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज

घटना के बाद आरोपी मानस का एक व्हाट्सएप स्टेटस तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्टेटस संदेश में मानस ने लिखा— “आज मैंने मेरी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वो मुझे धोखा दे रही थी। अब मुझे मेरी बहन को और अपने आपको भी मारना पड़ेगा। मेरी पत्नी दिव्या की बहन प्रज्ञा और भरत सबकुछ जानते थे।”

पुलिस जांच और कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटना स्थलों पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी के वायरल व्हाट्सएप स्टेटस, वैवाहिक कलह और अन्य व्यक्तिगत पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology