Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सच बेधड़क चैनल के नए चेयरमैन IAS पवन अरोड़ा की हुई शिष्टाचार मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सच बेधड़क चैनल के नए चेयरमैन IAS पवन अरोड़ा की हुई शिष्टाचार मुलाकात

46 Views

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के नवनियुक्त चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) और पूर्व आईएएस अधिकारी पवन अरोड़ा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मीडिया संस्थान की गतिविधियों और उसके भावी दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा हुई।

ग्रुप की गतिविधियों व भावी योजनाओं की दी जानकारी

मुलाकात के दौरान सच बेधड़क के सीएमडी पवन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मीडिया ग्रुप द्वारा संचालित वर्तमान गतिविधियों, निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प और भविष्य की विस्तार योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना और राज्य के विकास में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने दीं नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पवन अरोड़ा को सच बेधड़क मीडिया ग्रुप का सीएमडी बनने पर बधाई दी और उनकी नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पवन अरोड़ा के लंबे प्रशासनिक और मीडिया अनुभव का लाभ संस्थान को मिलेगा और ‘सच बेधड़क’ प्रदेश में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology