Home » Uncategorized » नेशन 27 व न्यूज इंडिया चैनल के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

नेशन 27 व न्यूज इंडिया चैनल के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

98 Views

नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नेशन 27 (Nation 27) और न्यूज इंडिया 24×7 (News India 24*7) चैनल के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

​अपने विशेष संदेश में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग और उनके जीवन दर्शन के महत्व पर जोर दिया। विजेंद्र सिंह ने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। उनके कर्म, धर्म और सत्य के संदेश से हमें सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे।”

​उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, न्याय और सत्य के पथ पर अडिग रहने की सीख देता है। आज के समय में उनके उपदेश और श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान संपूर्ण मानव समाज को सही दिशा दिखाने में पूरी तरह प्रासंगिक है।

​इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों, दर्शकों और देशवासियों ने उनके संदेश का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी।

चारों ओर भक्तिमय माहौल के बीच ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारों के साथ पर्व का उल्लास देखा जा रहा है।

चेयरमैन विजेंद्र सिंह के इस शुभकामना संदेश के बाद न्यूज इंडिया 24×7 और नेशन 27 चैनल के लाखों दर्शकों ने सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त किया व शुभकामनाएं दी हैं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology