Home » Uncategorized » Mid-Day में बड़ा संपादकीय बदलाव: वरिष्ठ पत्रकार क्लेटन मुरज़ेलो बने नए संपादक

Mid-Day में बड़ा संपादकीय बदलाव: वरिष्ठ पत्रकार क्लेटन मुरज़ेलो बने नए संपादक

6 Views

मुंबई: मुंबई के लोकप्रिय अंग्रेजी टैब्लॉयड Mid-Day (मिड-डे) में एक बड़ा संपादकीय बदलाव देखने को मिला है। मीडिया जगत के जाने-माने और वरिष्ठ पत्रकार क्लेटन मुरज़ेलो (Clayton Murzello) को अखबार का नया एडिटर नियुक्त किया गया है। क्लेटन मुरज़ेलो ने इस पद पर सचिन कालबाग (Sachin Kalbag) की जगह ली है।

तीन दशकों का लंबा अनुभव और खेल पत्रकारिता में पहचान

क्लेटन मुरज़ेलो पिछले लगभग तीन दशकों से Mid-Day से जुड़े हुए हैं। वे संस्थान के सबसे पुराने और भरोसेमंद पत्रकारों में से एक माने जाते हैं। मुंबई के खेल जगत, विशेषकर क्रिकेट पत्रकारिता में उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है।

​उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में एक क्रिकेट राइटर के तौर पर की थी। अपने सुदीर्घ करियर में उन्होंने दो क्रिकेट विश्व कप के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश जैसे देशों में कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज की व्यापक कवरेज की है।

संस्थान में निभाई हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Mid-Day में शीर्ष पद पर पदोन्नत होने से पहले मुरज़ेलो ग्रुप स्पोर्ट्स एडिटर और डिप्टी एडिटर जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें स्पोट्र्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) द्वारा दो बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

​लेखन के क्षेत्र में भी उनकी गहरी छाप है। उन्होंने भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संदीप पाटिल के साथ मिलकर प्रसिद्ध पुस्तक ‘Beyond Boundaries’ सहित क्रिकेट पर आधारित कई पुस्तकों का सह-लेखन किया है।

1979 में हुई थी Mid-Day की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि Mid-Day की स्थापना वर्ष 1979 में प्रसिद्ध मीडिया व्यक्तित्व खालिद ए. एच. अंसारी द्वारा की गई थी। वर्ष 2010 में इस प्रमुख टैब्लॉयड का अधिग्रहण देश के बड़े मीडिया समूहों में शामिल जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) द्वारा कर लिया गया था।

​वर्तमान में Mid-Day अपने अंग्रेजी और गुजराती संस्करणों के माध्यम से पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसी मीडिया समूह के तहत प्रसिद्ध उर्दू दैनिक अखबार ‘इंकलाब’ (Inquilab) का भी प्रकाशन होता है। इसके अलावा, समूह ने एफएम रेडियो स्टेशन ‘रेडियो वन’ (Radio One) की भी शुरुआत की थी, जिसे वर्ष 2019 में एचटी मीडिया (HT Media) ने अधिग्रहित कर लिया था।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology