लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा एक बार फिर देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह ‘दैनिक जागरण’ परिवार का हिस्सा बन गए हैं। अपनी इस नई पारी में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चीफ रिपोर्टर के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह ‘दैनिक भास्कर’ (डिजिटल) में चीफ सब एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां से हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दिया है।
दैनिक जागरण में अपनी इस वापसी को लेकर अवनीश कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा कि कुछ सफर कभी खत्म नहीं होते, बल्कि एक नए पड़ाव के साथ फिर शुरू होते हैं। लखनऊ में चीफ रिपोर्टर की जिम्मेदारी के साथ एक बार फिर दैनिक जागरण परिवार में वापसी हुई है। दैनिक जागरण को महज एक संस्थान न मानकर अपना घर-परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां से जुड़ी पुरानी यादें, सीख और आत्मीय रिश्ते हमेशा उनके दिल के करीब रहे हैं। नई ऊर्जा, नए संकल्प और प्रभु की कृपा की कामना के साथ वह अपने इस नए सफर का आगाज कर रहे हैं।
दैनिक जागरण के साथ रहा है लंबा और सफल अनुभव
अवनीश कुमार मिश्रा का दैनिक जागरण समूह के साथ एक लंबा और बहुआयामी अनुभव रहा है। उन्होंने अपने इस पत्रकारीय सफर की शुरुआत जागरण के साथ 27 फरवरी 2015 को बतौर रिपोर्टर की थी, जहां वह 27 जून 2019 तक कार्यरत रहे। इसके बाद 29 जून 2019 से 20 जनवरी 2023 तक उन्होंने दैनिक जागरण में सीनियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में अपनी धारदार रिपोर्टिंग से विशेष पहचान बनाई।
उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए संस्थान ने उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपीं। 21 जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2024 तक उन्होंने दैनिक जागरण, साहिबाबाद (गाजियाबाद) में ब्यूरो चीफ की भूमिका निभाई। इसके उपरांत, जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक वह दैनिक जागरण, नोएडा/ग्रेटर नोएडा में ब्यूरो चीफ के पद पर तैनात रहे।
दैनिक भास्कर डिजिटल के बाद लखनऊ में नई पारी
दैनिक जागरण में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद अप्रैल 2025 में वह दैनिक भास्कर डिजिटल से जुड़े और जुलाई 2026 तक बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं दीं। अब दैनिक भास्कर डिजिटल से अपनी पारी को विराम देकर उन्होंने पुनः दैनिक जागरण का रुख किया है। लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण पत्रकारीय केंद्र पर चीफ रिपोर्टर के रूप में उनकी यह नई पारी बेहद अहम मानी जा रही है।




Users Today : 220
Users Yesterday : 134