Home » Uncategorized » वरिष्ठ पत्रकार बॉबी जॉन हिंदुस्तान टाइम्स के नेशनल रेजिडेंट एडिटर नियुक्त

वरिष्ठ पत्रकार बॉबी जॉन हिंदुस्तान टाइम्स के नेशनल रेजिडेंट एडिटर नियुक्त

9 Views

हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) ने वरिष्ठ पत्रकार बॉबी जॉन को अपने एंटरटेनमेंट, फीचर्स और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म एचटी सिटी (HT City) का नेशनल रेजिडेंट एडिटर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ बॉबी जॉन वार्की एक बार फिर हिंदुस्तान टाइम्स समूह में वापस आ गए हैं, जहां वह पहले भी वरिष्ठ संपादकीय भूमिकाएं निभा चुके हैं।

​इस नई भूमिका में वह राष्ट्रीय स्तर पर HT City की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे और प्रिंट, डिजिटल तथा इवेंट्स प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट, फीचर्स, आर्ट और कल्चर से जुड़ी सामग्री को और मजबूत करेंगे। वह हिंदुस्तान टाइम्स की चीफ मैनेजिंग एडिटर एवं हेड-एंटरटेनमेंट, फीचर्स एंड लाइफस्टाइल सोनल कालरा को रिपोर्ट करेंगे।

​बॉबी जॉन ने नेहा शर्मा का स्थान लिया है, जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से हिंदुस्तान टाइम्स से अलग होने का निर्णय लिया है। नेहा शर्मा 15 वर्षों से अधिक समय तक संगठन से जुड़ी रहीं और उन्होंने HT City के विस्तार व ‘Hindustan Times Most Stylish Awards’ जैसी प्रमुख पहलों में अहम योगदान दिया।

25 से अधिक वर्षों का अनुभव

​प्रिंट और डिजिटल मीडिया में ढाई दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले बॉबी जॉन इससे पहले HT Digital और HT Mint में महत्वपूर्ण संपादकीय भूमिकाओं में रह चुके हैं। इसके अलावा वह:

  • ​मलयाला मनोरमा समूह की प्रीमियम लाइफस्टाइल मैगजीन ‘द मैन’ के एडिटर-इन-चार्ज रहे।
  • ​इंडिया टुडे समूह में ‘मेंस हेल्थ’ के मैनेजिंग एडिटर रहे।
  • मनीकंट्रोल में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में कार्य किया।
  • ​हाल ही में नेटवर्क18 के फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम के लिए लग्जरी और लाइफस्टाइल डिजिटल प्रोडक्ट ‘फ्लॉन्ट’ (Flaunt) को लॉन्च कराया।

​नियुक्ति पर सोनल कालरा ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्ष 2018 में बॉबी जॉन का पिछला कार्यकाल बेहद सफल रहा था। प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में उनका व्यापक अनुभव HT City और HT City Showstoppers को फीचर्स व लग्जरी स्पेस में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology