Home » आवाजाही » इंडिया डेली लाइव में एडिटर इन चीफ रहें वरिष्ठ पत्रकार राहुल महाजन अब इस मीडिया संस्थान से जुड़े,निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया डेली लाइव में एडिटर इन चीफ रहें वरिष्ठ पत्रकार राहुल महाजन अब इस मीडिया संस्थान से जुड़े,निभाएंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

208 Views

वरिष्ठ पत्रकार राहुल महाजन ने ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी’ (टाइम्स समूह) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। मीडिया4समाचार से बातचीत में राहुल महाजन ने बताया कि उन्होंने यहां पर हेड (कॉरपोरेट अफेयर्स) के पद पर जॉइन किया है।

राहुल महाजन इससे पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली 24*7’ में एडिटर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था।

राहुल महाजन को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का तीन दशकों से भी ज्यादा का अनुभव है। इनमें से 25 साल उन्होंने अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम किया है। ‘इंडिया डेली 24*7’ से पहले वह ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) में कंटेंट ऑपरेशन के हेड थे, जबकि इसके पूर्व वह ‘राज्यसभा टीवी’ (RSTV) के एडिटर-इन-चीफ थे। वह प्रसार भारती में कंसल्टिंग एडिटर भी रह चुके हैं। राहुल महाजन लगभग करीब 12 साल तक संसद को कवर कर चुके हैं।

राहुल महाजन ने हिमाचल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘जी न्यूज’, ‘आजतक’, ‘स्टार न्यूज’, व ‘न्यूज24’ जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।

मीडिया4समाचार की ओर से राहुल महाजन को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामाएं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology