Home » टीवी » लाइव टाइम्स न्यूज चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार व संपादक राणा यशवंत जल्द लेकर आ रहें हैं अपना नया शो

लाइव टाइम्स न्यूज चैनल पर वरिष्ठ पत्रकार व संपादक राणा यशवंत जल्द लेकर आ रहें हैं अपना नया शो

124 Views

‘इंडिया न्यूज’ (India News) में करीब 11 साल तक अपने सुपरहिट शो ‘अर्धसत्य’ से दर्शकों का दिल जीतने वाले राणा यशवंत ने अब हिंदी न्यूज चैनल ‘लाइव टाइम्स’ (Live Times) के साथ एक नया और खास करार किया है।

जल्द ही वो अपना नया शो लेकर लाइव टाइम्स न्यूज चैनल पर आ रहें हैं जिसका नाम हैं फैक्ट एंड फिगर्स
इसको लेकर चैनल ने प्रोमो भी जारी किया हैं जो की आप नीचे देख सकते हैं

Media4samachar से बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने अपने नए शो को लेकर जानकारी दी हैं

यह करार ‘लाइव टाइम्स’ के लिए सिर्फ एक संपादकीय नियुक्ति नहीं, बल्कि विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का विस्तार है। यह करार ऐसे समय में हुआ है,जब चैनल विश्वसनीय और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए दर्शकों का भरोसा जीतने के मिशन पर आगे बढ़ रहा है।

ढाई दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय राणा यशवंत कई बड़े मीडिया संस्थानों और चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। उनकी मौजूदगी ‘लाइव टाइम्स’ के उस उद्देश्य को और मजबूती देती है, जिसके तहत चैनल ‘Complete Truth, Whatever it Takes’ यानी ‘संपूर्ण सत्य, चाहे जैसी भी कीमत चुकानी पड़े’ के मंत्र पर काम कर रहा है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology