Home » आवाजाही » News India चैनल में एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में दो वरिष्ठ पत्रकारों की एंट्री,दोनों पत्रकार इंडिया न्यूज में रहें हैं कार्यरत

News India चैनल में एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में दो वरिष्ठ पत्रकारों की एंट्री,दोनों पत्रकार इंडिया न्यूज में रहें हैं कार्यरत

157 Views

बड़ी खबर नोएडा से प्रसारित न्यूज इंडिया चैनल से हैं यहां दो वरिष्ठ पत्रकारों की एंट्री है रजत राजेश टंडन को पॉलिटिकल एडिटर नियुक्त किया गया हैं वहीं अतुल प्रताप को आउटपुट हेड की जिम्मेदारी मिली हैं दोनों ही वरिष्ठ पत्रकार पूर्व में इंडिया न्यूज चैनल में कार्यरत रहे हैं और चैनल के एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी भी कई साल तक लखनऊ से चैनल हेड (यूपी/यूके) कार्यरत रहें हैं जिनके नेतृत्व में अब इन दोनों की नियुक्ति न्यूज इंडिया चैनल में हुई हैं

खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार रजत राजेश टंडन ने बतौर पोलिटिकल एडिटर चैनल ज्वाइन किया है।

बता दें कि रजत राकेश इंडिया डेली लाइव में पॉलिटिकल एडिटर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह इंडिया न्यूज़ के लिए भी काम कर चुके हैं.

बताया जाता है कि इंडिया न्यूज़ से इस्तीफा देकर ही वे इंडिया डेली न्यूज़ गए थे. फिलहाल वह अब न्यूज़ इंडिया 24×7 का हिस्सा होंगे।

न्यूज़ इंडिया 24×7 से दूसरी खबर आउटपुट हेड को लेकर है। संस्थान से ओम प्रकाश् जी की विदाई के बाद अतुल प्रताप की एंट्री हुयी है।

पत्रकार अतुल प्रताप को संस्थान में आउटपुट हेड (Out put Head) की जिम्मेदारी दिए जाने की खबर है।

इससे पहले अतुल प्रताप इंडिया न्यूज में डिप्टी एग्जीक्यूटिव एडिटर आउटपुट कार्यरत रहे हैं

Disclaimer: Media4samachar को वरिष्ठ पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology