टीवी न्यूज एंकर मीनाक्षी कंडवाल को लेकर सूचना है कि उन्होंने एक बार फिर टेलीविजन पत्रकारिता में कदम रखते हुए ‘एनडीटीवी इंडिया’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है। चैनल ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उन्होंने कंसल्टिंग एडिटर के रूप में टीम जॉइन की है।
मीनाक्षी पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल स्पेस में सक्रिय थीं। उन्होंने ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से विदाई लेकर अपना यूट्यूब चैनल ‘News Beatz’ शुरू किया था, जिसे वह अब भी जारी रखेंगी। इससे पहले वे ‘आजतक’ और ‘इंडिया टीवी’ जैसे प्रमुख चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं।
सिर्फ एंकरिंग ही नहीं, फील्ड रिपोर्टिंग में भी मीनाक्षी ने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। उन्होंने पाकिस्तान से करतारपुर कॉरिडोर, भारत-चीन महाबलीपुरम वार्ता, प्रयागराज कुंभ और नोटबंदी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग की है। नोटबंदी की विशेष कवरेज के लिए उन्हें ‘enba अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एनडीटीवी से जुड़ने पर मीनाक्षी ने कहा, “यह मंच हमेशा से भरोसे और दर्शकों की समझदारी का सम्मान करने वाली पत्रकारिता का प्रतीक रहा है। मैं यहां उन कहानियों पर काम करना चाहती हूं जो वाकई में अहमियत रखती हैं, सुर्खियों से परे जाकर।”
एनडीटीवी ग्रुप के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने मीनाक्षी के आगमन को लेकर खुशी जताई और कहा, “उनकी संवेदनशीलता और संपादकीय समझ का दुर्लभ मेल हमें मजबूत बनाएगा। उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर सराहना बटोर चुकी है।”
मूल रूप से उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली मीनाक्षी का पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के विवेकानंद कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन और फिर मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। सिनेमा और साहित्य में गहरी रुचि रखने वाली मीनाक्षी इंडिया टुडे मैगजीन के लिए लेखन भी कर चुकी हैं।

Users Today : 171
Users Yesterday : 256