Home » सुख-दुख » भीषण सड़क हादसे में घायल हुए स्टेट हेड यूपी विशाल सिंह (फूडमैन) बस ने कार को टक्कर मारी,8 घायलों में 6 गंभीर

भीषण सड़क हादसे में घायल हुए स्टेट हेड यूपी विशाल सिंह (फूडमैन) बस ने कार को टक्कर मारी,8 घायलों में 6 गंभीर

169 Views

विदिशा में एक बस ने कार को टक्कर मार दी। 8 लोग घायल हैं, 6 की हालत काफी गंभीर है। टक्कर से XUV कार का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कांच चकनाचूर होकर बिखर गया। बस भी आगे नीचे की ओर क्षतिग्रस्त हो हुई है।

हादसा शुक्रवार को शमशाबाद सांगुल के पास हुआ। बस शमशाबाद से सिरोंज जा रही थी। अचानक उसकी स्टेयरिंग फेल हो गया। इस दौरान बस की सामने से आ रही XUV कार से टक्कर हो गई। हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए। इनमें से 6 लोगों की स्थिति नाजुक है।

सभी घायलों को पहले शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को विदिशा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दो घायलों का इलाज शमशाबाद में ही चल रहा है।एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कार में सवार लोगों के बारे में जानकारी मिली हैं की न्यूज ओवर चैनल,VIP न्यूज चैनल सहित कई अन्य चैनल देख रहें स्टेट हेड यूपी वरिष्ठ पत्रकार विशाल सिंह (फूडमैन) भी घायल हैं उनके साथ अन्य लोगों का इलाज चल रहा हैं

 

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology