Home » आवाजाही » भारत एक्सप्रेस चैनल के रोविंग एडिटर बनाए गये पत्रकार वीरेश पांडेय

भारत एक्सप्रेस चैनल के रोविंग एडिटर बनाए गये पत्रकार वीरेश पांडेय

201 Views

टीवी की दुनिया में लगभग पिछले पच्चीस साल से अपनी जड़ें जमाये रखने वाले वीरेश दिल्ली के जामिया मिलिया से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद इंडिया टीवी के संस्थापक सदस्य रहे। यहाँ इन्होंने रजत शर्मा जी के नेतृत्व में लोकसभा-राज्यसभा, पीएमओ, गृह मंत्रालय और कांग्रेस-बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टियों की रिपोर्टिंग की।

उसके बाद सहारा समय में राजनीतिक संपादक बनकर लखनऊ चले गए, फिर न्यूज़ 24 के यूपी ब्यूरो प्रमुख के तौर पर दो साल काम किया। इसके बाद कुछ महीने समाचार प्लस में यूपी के रेजिडेंट एडिटर रहे।

फिर सबसे उल्लेखनीय और विस्फोटक पारी इनकी रही ABP News और ABP गंगा के यूपी संपादक के तौर पर जहाँ ये भारत एक्सप्रेस जॉइन करने से पहले पिछले लगभग छह साल से कार्यरत थे।

वीरेश राजनैतिक दृष्टि से बहुत मज़बूत संबंधों वाले पत्रकार हैं और अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी-बेबाक शख्स हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और बेदाग़ छवि इनकी ताक़त है।

अभी कुछ दिन पहले वीरेश ने “The Red Ink“ जैसे Dijital plate form की भी स्थापना की है और लखनऊ के हज़रतगंज में एक शानदार सेट अप बनाया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology