Home » टीवी » एनडीटीवी वर्ल्ड पर ‘द वर्ल्ड रिपोर्ट’ की कमान संभालेंगी प्रिंयका देव,एडिटर इन चीफ & सीईओ राहुल कंवल ने स्वागत करते हुए क्या कहा

एनडीटीवी वर्ल्ड पर ‘द वर्ल्ड रिपोर्ट’ की कमान संभालेंगी प्रिंयका देव,एडिटर इन चीफ & सीईओ राहुल कंवल ने स्वागत करते हुए क्या कहा

86 Views

एनडीटीवी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय कवरेज को नई दिशा देते हुए अमेरिका में मौजूद अपनी संवाददाता प्रियंका देव को ‘द वर्ल्ड रिपोर्ट’ की एंकर और प्रमुख संपादक नियुक्त किया है। यह शो एनडीटीवी वर्ल्ड पर प्रसारित होगा और दुनिया भर की प्रमुख घटनाओं और विश्लेषणों को टेलीविजन व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों तक पहुंचाएगा।

प्रियंका देव के पास टीवी, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में काम करने का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने पहले टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, TV9 डिजिटल, बिजनेस इंडिया मैगज़ीन, CCTV, WBUR/NPR और कैम्ब्रिज कम्युनिटी टीवी में काम किया है।

मीडिया प्रोफेशनल होने के साथ-साथ प्रियंका एक शिक्षाविद् भी हैं। वे यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय, स्प्रिंगफील्ड में स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन एंड मीडिया में प्रोफेसर और डॉक्टोरल कैंडिडेट हैं। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा में मास्टर्स (Ed.M), यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफ़ोर्निया से पत्रकारिता में एमएस और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से मीडिया व कम्युनिकेशन में एमएस की डिग्रियां प्राप्त की हैं।

प्रियंका स्प्रिंगफील्ड (इलिनॉय) में रहती हैं, लेकिन नियमित रूप से वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई की यात्रा करती रहती हैं ताकि वैश्विक समाचार केंद्रों से जुड़ाव बना रहे और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण सामने लाया जा सके।

डिजिटल स्पेस में भी उनकी पकड़ मजबूत है। इंस्टाग्राम पर उनके 98 हजार और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर 88 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे वैश्विक राजनीति, संस्कृति और नीति मामलों पर प्रभावशाली विश्लेषण प्रस्तुत करती हैं।

खास बात यह है कि प्रियंका यूएस टेनिस एसोसिएशन की राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं और एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना भी हैं, जो उनके व्यक्तित्व में अनुशासन और रचनात्मकता दोनों को दर्शाता है।

एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, “प्रियंका का वैश्विक अनुभव और मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि एनडीटीवी वर्ल्ड के मिशन के अनुरूप है, जो भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को गहराई और ईमानदारी के साथ समाचार प्रस्तुत करना चाहता है। वे जटिल वैश्विक मुद्दों को सरलता से समझाकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से जुड़ने की शानदार क्षमता रखती हैं।”

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology