285 Views
लखनऊ से खबर है कि अनादि टीवी उत्तर प्रदेश ब्यूरो से कई लोगों ने रिजाइन कर दिया है। चैनल के संपादक मनीष नागेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद यूपी ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा, क्राइम हेड शादाब सिद्दीकी और डिजिटल टीम ने भी चैनल छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि मनीष नागेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ एक नए वेंचर में शिफ्ट हो गए हैं।
महत्वपूर्ण बात यह है कि यूपी टीम ने बहुमत के साथ मनीष नागेंद्र मिश्रा के साथ इस्तीफा दिया। इसके साथ ही मनीष नागेंद्र मिश्रा ने अनादि टीवी के संचालन से पूरी तरह हाथ खींच लिए हैं। उनका और उनकी टीम का अलग होना अनादि टीवी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



Users Today : 168
Users Yesterday : 256