Home » टीवी » नोएडा में निजी न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार के साथ घटी ये बड़ी घटना

नोएडा में निजी न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार के साथ घटी ये बड़ी घटना

113 Views

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-16ए में कार्यरत एक निजी न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बाइक मालिक पर 36 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया है।

पीड़ित पत्रकार ने 8 सेकंड का वीडियो साझा किया, जिसमें काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक बिना हेलमेट के उनकी कार का पीछा करते और परेशान करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीछे बैठे युवक को बाइक का नंबर प्लेट हेलमेट से छिपाने की कोशिश करते भी देखा जा सकता है।

पत्रकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग कर कार्रवाई की मांग की। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर बाइक मालिक को 36,000 रुपये का ई-चालान थमा दिया।

थाना फेस-3 पुलिस के मुताबिक, अब तक इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology