Home » टीवी » रंजना त्रिपाठी बनीं इस मीडिया संस्थान की रेज़िडेंट एडिटर

रंजना त्रिपाठी बनीं इस मीडिया संस्थान की रेज़िडेंट एडिटर

233 Views

दुबई। पत्रकार रंजना त्रिपाठी अब 4PM न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ गई हैं। उन्हें रेज़िडेंट एडिटर – 4PM मिडल ईस्ट नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वह दुबई स्थित 4PM मिडल ईस्ट के ऑपरेशंस और प्रोडक्शन का नेतृत्व करेंगी।

भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की गहरी समझ के साथ रंजना त्रिपाठी के पास लगभग दो दशकों का मीडिया अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की और इसके बाद लंबे समय तक डिजिटल और टीवी पत्रकारिता में सक्रिय रहीं। 2015 में उन्होंने YourStory dot com जॉइन किया और बतौर एडिटर YourStory हिंदी को नई पहचान दिलाई। उनके नेतृत्व में YourStory ने पहली बार हिंदी पाठकों और दर्शकों तक अपनी मज़बूत पहुँच बनाई और वे लंबे समय तक प्लेटफ़ॉर्म का चेहरा रहीं।

इसके बाद उन्होंने नेटवर्क18 के साथ जुड़कर हिंदी मीडिया का पहला बिज़नेस पॉडकास्ट शो ‘Startup Vibes18’ लॉन्च किया, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस और एंकर भी किया। यह शो भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मुख्यधारा की मीडिया में स्थान दिलाने वाला अहम प्रयास साबित हुआ। साथ ही, रंजना त्रिपाठी ने भारत, यूएई और अमेरिका में कई प्रमुख भारतीय स्टार्टअप्स के साथ बतौर कंसल्टेंट काम किया और उनकी रणनीति व विकास यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाई।

अब उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत 4PM मिडल ईस्ट से की है। 4PM न्यूज़ नेटवर्क, जिसे वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा लीड करते हैं, आज भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में शामिल है। इसके यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और एक करोड से ज्यादा व्यू रोज इस चैनल पर आते हैं . पिछले डेढ़ साल से व्यू की दृष्टि से ये देश में लगातार पहले स्थान पर है .तीन महीने पहले चैनल ने दुबई से 4PM मिडल ईस्ट लॉन्च किया था और अब इसकी बागडोर रंजना त्रिपाठी को सौंपी गई है।

अपनी नई जिम्मेदारी में रंजना त्रिपाठी का फोकस भारतीय और अरब वर्ल्ड के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने पर होगा। वह दुबई से ही 4PM मिडल ईस्ट की संपादकीय दिशा तय करेंगी और दर्शकों को नए दृष्टिकोण और ऊर्जा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology