Home » आवाजाही » NDTV India से इस्तीफा देकर इस बड़े चैनल से जुड़ने वाली हैं युवा एंकर “ब्यूटी विद ब्रेन” आरजू साईं

NDTV India से इस्तीफा देकर इस बड़े चैनल से जुड़ने वाली हैं युवा एंकर “ब्यूटी विद ब्रेन” आरजू साईं

181 Views

NDTV India में बतौर एंकर और कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत रहीं युवा पत्रकार आरज़ू साई (Arzoo Sai) ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वो एनडीटीवी के साथ अक्टूबर 2022 से जुड़ी थीं, और अब 3 साल बाद अपनी पारी को विराम दे दिया है। आरज़ू एनडीटीवी इंडिया का मॉर्निंग फेस थी, साथ ही सोशल मीडिया के लिए भी वीडियो बनाती थीं।

Media4samachar से बातचीत में आरजू ने जानकारी दी हैं

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली आरजू साईं को मीडिया जगत में करीब 8 साल का अनुभव है। NDTV India से पहले आरज़ू नेटवर्क 18 यूपी/उत्तराखंड से जुड़ी हुई थी, जबकि अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘ETV भारत’ से की थी, जहां उन्होंने एंकरिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग का काम करीब तीन साल तक सीखा। अब वो एंकर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत ‘ज़ी न्यूज़’ के साथ करने जा रही हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology