Home » टीवी » सहारा ग्रुप के नए मालिक बन सकते हैं गौतम अदानी,सुप्रीम कोर्ट में डील पर लग सकती है मुहर

सहारा ग्रुप के नए मालिक बन सकते हैं गौतम अदानी,सुप्रीम कोर्ट में डील पर लग सकती है मुहर

197 Views

 

अडानी ग्रुप सब ख़रीद रहा, अब सहारा को भी ख़रीद लेगा

सहारा ग्रुप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सहारा मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र द्विवेदी ने फेसबुक पर दावा किया है कि सहारा की समस्त प्रॉपर्टी का सौदा अदानी ग्रुप से तय हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की मुहर के बाद सहारा का मालिक अदानी ग्रुप हो जाएगा।

Media4samachar को मिले एक अन्य सूत्र ने भी पुष्टि की है कि सहारा की 88 संपत्तियाँ देशभर में अदानी ग्रुप को हस्तांतरित की जा रही हैं। सूत्र के अनुसार, कल सुप्रीम कोर्ट में अदानी-सहारा-सेबी डील पर मुहर लग सकती है।

सहारा ग्रुप और सेबी का विवाद वर्षों से जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए कई बार निर्देश दिए हैं। अदालत ने समूह से बिना बंधक वाली संपत्तियों की सूची मांगी है ताकि उन्हें बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाया जा सके।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सहारा समूह ने कई संपत्तियाँ गुप्त कैश डील्स के जरिए बेच डाली हैं। वहीं अदालत सहारा की विभिन्न परियोजनाओं और संपत्तियों की बिक्री व मॉनेटाइजेशन की प्रक्रिया पर नजर रख रही है।

उधर, सहारा मीडिया के कर्मियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। कई कर्मचारी आंदोलन पर हैं और उनकी खस्ता हालत की ख़बरें लगातार भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित होती रही हैं।

अब अगर यह डील सचमुच पूरी होती है तो सहारा के लाखों निवेशकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम मुहर सुप्रीम कोर्ट से ही लगेगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology