नई दिल्ली। सहारा समूह की संपत्तियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक दस्तावेज़ के मुताबिक, सहारा समूह की कई दर्जन संपत्तियां अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपे जाने की तैयारी है। मीडिया4samachar ने दो दिन पहले यह खबर ब्रेक की थी जिसके आज दस्तावेज भी सामने आ गए हैं।

6 सितंबर 2025 को सहारा और अडानी समूह के बीच हुई टर्म शीट के तहत यह प्रस्ताव रखा गया है कि सूचीबद्ध संपत्तियां (Schedule-B) और कुछ अतिरिक्त संपत्तियां अडानी समूह को बेची/ट्रांसफर की जाएं। इसके लिए अदालत से औपचारिक मंजूरी मांगी गई है।
याचिका में साफ तौर पर कहा गया है कि इन संपत्तियों पर किसी भी तरह की जांच, कार्रवाई या केस—चाहे वह ईडी, इनकम टैक्स, पुलिस, SFIO, ब्लैक मनी अथवा बेनामी संपत्ति कानून के तहत हो—का असर न पड़े। साथ ही, अगर सहारा या किसी तीसरे पक्ष की ओर से कोई दावा या आपत्ति आती है, तो उसका निपटारा सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही करेगी।
दस्तावेज़ में यह भी अनुरोध किया गया है कि अन्य अदालतों, ट्रिब्यूनलों या रेगुलेटरी अथॉरिटीज़ को इन संपत्तियों से जुड़े मामलों में कोई हस्तक्षेप का अधिकार न हो। इसके अलावा कोर्ट से मांग की गई है कि रजिस्टार अथॉरिटी या नियुक्त अधिकारी को अधिकार दिया जाए ताकि वे सहारा समूह की ओर से सभी जरूरी दस्तावेज़ (जैसे सेल डीड, म्यूटेशन, NOC आदि) पूरे कर सकें।




Users Today : 171
Users Yesterday : 139