Home » टीवी » यूपी के एक और सीनियर आईएएस पर भ्रष्टाचार के आरोप

यूपी के एक और सीनियर आईएएस पर भ्रष्टाचार के आरोप

114 Views

 

विधायकों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत..
ब्यूरोक्रेसी पर भ्रष्टाचार के आरोपों का सिलसिला जारी है.. जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच खाई लगातार बढ़ती जा रही है..
इस बार जनप्रतिनिधियों के निशाने पर हैं अपर मुख्य सचिव हिमांशु कुमार.
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास संस्थान के एसीएस हिमांशु कुमार के खिलाफ फिरोजाबाद के जसराना से विधायक सचिन यादव और आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक कमलाकांत राजभर ने मोर्चा खोला है.. दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आईएएस हिमांशु कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.
इस विभाग के मंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हैं..
विधायकों ने सीएम को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि आईएएस हिमांशु कुमार अपने परिचित बसंत बघेल के साथ मिलकर विभाग में भ्रष्टाचार कर रहे हैं. बसंत बघेल को आगे करके हिमांशु कुमार खुद ईमानदार बने हुए हैं. विभाग में जबरदस्त भ्रष्टाचार है.. टेंडर में गड़बड़ियां हो रही हैं.. ठेकेदारों को टेंडर न डालने के लिए धमकाया जाता है.. टेंडर मैनेज किए जाते हैं.. मनचाहे ठेकेदारों, मनचाही फर्मों को काम दिया जाता है.. अगर पसंदीदा ठेकेदारों या फर्मों को काम नहीं मिलता तो टेंडर निरस्त कर दिए जाते हैं जिससे राज्य को वित्तीय क्षति हो रही है.
विधायकों का आरोप है कि अफसरों और कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकी देकर गलत काम करने के लिए दबाव डाला जाता है.. जो अफसर और कर्मचारी विरोध करते हैं, उनका ट्रांसफर कर दिया जाता है.
आरोप गंभीर हैं लेकिन शिकायत करने वाले विधायक समाजवादी पार्टी के हैं इसलिए शायद ही किसी के कानों में जूं रेंगे..

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology