Home » आवाजाही » नेटवर्क18 ग्रुप के नए सीनियर संपादक से मिलिए वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी को मिली कमान

नेटवर्क18 ग्रुप के नए सीनियर संपादक से मिलिए वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढ़ी को मिली कमान

120 Views

नई दिल्ली। मीडिया जगत से बड़ी खबर सामने आई है। Network18 ग्रुप ने वरिष्ठ पत्रकार तेजिंदर सिंह सोढी को प्रमोट करते हुए अब सीनियर एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि सोढी की यह लगातार तीसरी पदोन्नति है। ठीक एक साल पहले उन्हें औपचारिक रूप से डिप्टी एडिटर बनाया गया था और अब वे ग्रुप के सीनियर एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सोढी ने 2021 में Network18 को असिस्टेंट एडिटर के रूप में जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें Network18 JKLH (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश) के एडिटोरियल हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई। 15 अगस्त 2022 को लॉन्च हुए इस रीजनल चैनल को सोढी की अगुवाई में कम समय में ही मजबूत पकड़ मिली और चैनल ने अपनी प्रभावशाली रिपोर्टिंग के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology