Home » Uncategorized » Zee Rajasthan Blackmail केस में नया मोड़—सोमवार को चैनल हेड रहें ब्लैकमेलर फ्राडियल आशीष दवे की अग्रिम जमानत रद्द होने की संभावना, पुलिस की गिरफ्तारी तैयारी पूरी

Zee Rajasthan Blackmail केस में नया मोड़—सोमवार को चैनल हेड रहें ब्लैकमेलर फ्राडियल आशीष दवे की अग्रिम जमानत रद्द होने की संभावना, पुलिस की गिरफ्तारी तैयारी पूरी

310 Views

एक्सटेंशन ब्लैकमेलिंग रैकेट का पर्दाफाश — दो गिरफ्तार, उद्योगपतियों से उगाही में तीन की भूमिका उजागर, तीन महिला एंकरों का नाम भी जांच में शामिल

जयपुर।
Zee Rajasthan से जुड़े ब्लैकमेलिंग और उगाही केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच में सोमवार, 6 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में पूर्व चैनल हेड आशीष दवे की अग्रिम जमानत रद्द होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने दवे की गिरफ्तारी के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

अशोक नगर थाना पुलिस ने रविवार को चैनल के पूर्व चीफ रिपोर्टर राम सिंह राजावत और बिजनेस हेड जितेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों को सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने दवे के निर्देश पर राजस्थान के चुनिंदा बिल्डर्स, खान व्यवसायियों, जयपुर-उदयपुर के बड़े हॉस्पिटल्स और सड़क ठेकेदारों के खिलाफ टारगेटेड स्टोरीज़ चलाकर उनसे धन उगाही की कोशिश की।

जांच में खुलासा हुआ है कि राम सिंह राजावत, आशीष दवे के निर्देश पर उद्योगपतियों के खिलाफ नेगेटिव खबरें प्लांट करता था ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके। इसके बाद आशीष दवे खुद डील फाइनल करते थे और राशि जितेंद्र शर्मा को सौंप दी जाती थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एक सुनियोजित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क था, जो लंबे समय से मीडिया की आड़ में सक्रिय था।

Zee प्रबंधन पहले ही आशीष दवे, राम सिंह राजावत और जितेंद्र शर्मा — तीनों को चैनल से बर्खास्त कर चुका है।
अब पुलिस के पास दवे के खिलाफ कई ठोस सबूत हैं और माना जा रहा है कि वह इस पूरे रैकेट के मुख्य संचालक (किंगपिन) थे।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में तीन महिला एंकरों की भूमिका भी सामने आई है, जो कथित तौर पर दवे के संपर्क में थीं।
जानकारी के अनुसार, संस्थान की ओर से दवे को लग्जरी गेस्ट हाउस दिया गया था, लेकिन वे अक्सर दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटलों में महिला एंकरों से मुलाकात करते थे। बताया जा रहा है कि दवे ने इन महिलाओं को आर्थिक सहायता और प्रॉपर्टी निवेश में मदद भी दी थी।

अशोक नगर एसीपी बालाराम इस पूरे केस की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। पुलिस अब दवे की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी है।
माना जा रहा है कि सोमवार को कोर्ट में रिपोर्ट पेश होने के बाद, 6–7 अक्टूबर की सुनवाई में आशीष दवे की अग्रिम जमानत निरस्त हो सकती है, जिससे उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology