Home » टीवी » रिपब्लिक भारत चैनल का कॉन्क्लेव आज ताज होटल लखनऊ में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में यूपी सरकार के अधिकारी व मंत्री हुए शामिल

रिपब्लिक भारत चैनल का कॉन्क्लेव आज ताज होटल लखनऊ में संपन्न हुआ,कार्यक्रम में यूपी सरकार के अधिकारी व मंत्री हुए शामिल

252 Views

राष्ट्र प्रथम एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओतप्रोत देश का सबसे बढ़ता हुआ न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत का कॉन्क्लेव आज ताज होटल लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 11:00 बजे से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के द्वारा शुरू हुआ और समापन स्वतंत्र प्रभार मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के द्वारा समाप्त हुआ।


कार्यक्रम के बीच में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, मंत्री नितिन अग्रवाल, मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने भाग लेते हुए बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर को रखा, मंत्रियों ने पहले के उत्तर प्रदेश व आज के उत्तर प्रदेश के हालात को भी बहुत अच्छी तरह से बताने का काम किया।
साथ ही उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने भी यूपी के बदलते स्वरूप पर अपनी बात रखी, जिसमें मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एसटीएफ चीफ एवं एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश, आईएएस अधिकारी पी गुरु प्रसाद, IAS अधिकारी आलोक कुमार, IAS अधिकारी आशीष कुमार गोयल ने बदलते हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology