Home » टीवी » प्रसून शुक्ला को मिली दीपावली की सौगात,इस चैनल के बने मैनेजिंग एडिटर

प्रसून शुक्ला को मिली दीपावली की सौगात,इस चैनल के बने मैनेजिंग एडिटर

114 Views

APN न्यूज़ चैनल में सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रसून शुक्ला को प्रमोट करके ग्रुप के ही चैनल नेपाल वन के मैनेजिंग एडिटर बना दिये गये हैं. प्रसून शुक्ला पहले के ही तरह ग्रुप सीईओ और एडिटर इन चीफ सुश्री राजश्री राय को रिपोर्ट करते रहेंगे. APN में प्रसून का कार्यकाल दो साल का रहा. इस दौरान प्रसून शुक्ला का शो “The Agenda” चैनल का सर्वाधिक चर्चित शो रहा. नेपाल वन चैनल टाटा स्काई, सन डायरेक्ट सहित चार डीटीएच प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. डिजिटल में JIO TV पर भी मौजूद है.

दो दशक से पत्रकारिता करने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रसून शुक्ला इस ग्रुप से पहले संपादक की भूमिका में हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24), ग्रुप इनपुट एडिटर सहारा समय, ईटीवी (अब News18) में सलाहकार संपादक, न्यूज़ एक्सप्रेस में एडिटर इन चीफ और मैजिक टीवी (अब K News) में चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं.

इसके अलावा प्रसून शुक्ला दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज और कमला नेहरु कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के मेंबर भी रह चुके हैं. इसके अलावा एक दशक तक गलगोटियास यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ स्टडीज के मेंबर भी रहे हैं. इसके साथ ही प्रसून गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और संवर्धन के काम में जुटी ‘गंगा संरक्षण समिति’ के मेंबर भी हैं।

देश दुनिया की राजनीतिक पत्रकारिता पर प्रसून शुक्ला की अच्छी पकड़ है और देश के तमाम प्रमुख राजनेताओं के इंटरव्यू कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो प्रसून शुक्ला ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली से की है। प्रसून ने दिल्ली के जामिया मिलिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री से एमए करने के बाद मास कम्युनिकेशन और फिर ह्यूमन राइट्स इन पीजी डिप्लोमा करने के साथ स्पैनिश लैंग्वेज का सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology