Home » आवाजाही » Zee मीडिया के CEO करण अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

Zee मीडिया के CEO करण अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा

179 Views

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) करण अभिषेक सिंह ने 15 महीने के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और जल्द ही कंपनी से विदाई ले लेंगे। जुलाई 2024 में सीईओ की जिम्मेदारी संभालने वाले करण अभिषेक ने अपने नेतृत्व में चैनल को रणनीतिक दिशा और नई ऊर्जा दी। उनके कार्यकाल में जी मीडिया ने कई कंटेंट और ब्रैंड इनिशिएटिव्स के जरिए डिजिटल और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पहचान मजबूत की।

करण अभिषेक सिंह की मीडिया इंडस्ट्री में पहचान एक दूरदर्शी और परिणामोन्मुख लीडर के रूप में रही है। जी मीडिया से पहले उन्होंने नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में पांच से अधिक वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। अप्रैल 2021 से मई 2024 तक हिंदी न्यूज (टीवी और डिजिटल) के सीईओ रहते हुए उन्होंने News18 इंडिया समेत सात बड़े चैनलों के समूह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कंटेंट इनोवेशन, ब्रैंड बिल्डिंग और टेक्नोलॉजी पर उनका जोर नेटवर्क की रेटिंग्स और रेवेन्यू दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का कारण बना। इससे पहले, सीईओ – लैंग्वेजेज के रूप में उन्होंने देश के दक्षिण, पश्चिम और पूर्वी इलाकों में आठ रीजनल चैनल्स का सफल नेतृत्व किया।

स्टार इंडिया में 2013 से 2018 तक का उनका कार्यकाल भी उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने ऐड सेल्स के क्षेत्र में कई अहम रणनीतियां लागू कीं और नेटवर्क की विज्ञापन आय बढ़ाने के साथ-साथ देश के शीर्ष ब्रैंड्स के साथ नेटवर्क के रिश्ते मजबूत किए।

वहीं, मीडिया सेक्टर में आने से पहले करण अभिषेक ने कंज्यूमर गुड्स और टेलीकॉम इंडस्ट्री में भी अपना नेतृत्व कौशल साबित किया। उन्होंने पेप्सीको, नोकिया इंडिया, गोदरेज सारा ली, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीई कैपिटल जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। सेल्स, मार्केटिंग और बिजनेस ऑपरेशंस की गहरी समझ के चलते वे हर संगठन में परिवर्तन और विकास के प्रतीक रहे हैं।

करण अभिषेक का यह कदम उनके करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत भी माना जा रहा है, जहां वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के साथ किसी नई भूमिका में फिर से प्रभाव छोड़ सकते हैं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology