1,148 Views
रजनीश पांडेय ने भारत एक्सप्रेस चैनल से इस्तीफा दे दिया है। वो अपनी नई पारी इंडिया वाइस से शुरू कर रहे हैं। उन्हें यूपी का स्टेट हेड बनाया गया है।
प्रभु चावला के साथ नेशनल वाइस से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रजनीश की पॉलिटिकल बीट पर अच्छी पकड़ है। वह इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक जुड़े हुये थे। वहां से इस्तीफा देने के बाद भारत एक्सप्रेस पहुंचे थे।
रजनीश राजनीतिक खबरों को ब्रेक करने के लिये भी जाने जाते हैं। वे योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर सिंह धामी, प्रियंका गांधी सहित तमाम राजनेताओं के इंटरव्यू ले चुके हैं। कई विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव का कवरेज भी अपने चैनलों के लिये कर चुके हैं।






Users Today : 103
Users Yesterday : 337