101 Views
जयपुर। वरिष्ठ पत्रकार नीरज शर्मा ने ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड में आउटपुट लीड, ज़ी राजस्थान के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए अपने करियर अपडेट की घोषणा की।
नीरज शर्मा इससे पहले एनडीटीवी राजस्थान में सीनियर आउटपुट हेड (चैनल और डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे अमर उजाला के राजस्थान ब्यूरो और दैनिक भास्कर में स्पेशल संवाददाता के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
मीडिया जगत में अपनी गहरी पकड़ और संपादकीय नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले नीरज शर्मा की यह नई भूमिका ज़ी राजस्थान के लिए नई ऊर्जा और अनुभव लेकर आएगी।



Users Today : 176
Users Yesterday : 139