Home » आवाजाही » अमित कसाना बतौर डिप्टी एडिटर NEWS NATION नेशनल चैनल से जुड़े

अमित कसाना बतौर डिप्टी एडिटर NEWS NATION नेशनल चैनल से जुड़े

92 Views

वरिष्ठ पत्रकार अमित कसाना ने NEWS NATION से नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें Deputy Editor (Digital Platforms) की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वह यहां बिंदिया भट्ट (Editor, Digital) को रिपोर्ट करेंगे।

बता दें बिंदिया NEWS NATION डिजिटल की हिंदी व अंग्रेजी समेत सात वेबसाइट्स की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अमित कसाना इससे पहले न्यूज 24 डिजिटल (हिंदी) में बतौर न्यूज एडिटर कार्यरत थे।

अमित कसाना ने 2006 में दिल्ली से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। कंटेंट प्लानिंग, विज़ुअल स्टोरीटेलिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, और सोशल-फर्स्ट न्यूज़ पैकेजिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। हाल ही में उन्होंने News 24 (डिजिटल) से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब उन्होंने न्यूज नेशन डिजिटल के साथ नई पारी की शुरुआत की है। फोन पर बात करने पर अमित कसाना ने न्यूज नेशन के साथ नई पारी की शुरुआत करने की पुष्टि की।

दिल्ली में जन्मे अमित ने राजधानी से ही अपनी पढ़ाई की और कॉलेज में छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के एक प्राइवेट संस्थान से PG Diploma in Broadcast Journalism किया है। इससे पहले अमित कसाना हिंन्दुस्तान, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण समूह से भी जुड़े रहे हैं। बेहद सरल स्वभाव वाले अमित अपनी सादगी और अपने साथ काम करने वाली टीम के सभी सदस्यों के साथ समान और सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology