Home » टीवी » न्यूज चैनल के मानसिक दबाव या किसी परेशानी से परेशान थी महिला एंकर ऋतु मोनी,सब लोग खुश रहें और मुझे जाने दे प्लीज,पुलिस जांच में हो सकता हैं बड़ा खुलासा

न्यूज चैनल के मानसिक दबाव या किसी परेशानी से परेशान थी महिला एंकर ऋतु मोनी,सब लोग खुश रहें और मुझे जाने दे प्लीज,पुलिस जांच में हो सकता हैं बड़ा खुलासा

94 Views

शादी से 12 दिन पहले क्यों की आत्महत्या?

रितुमोनी पहले भी कई डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला एंकर की शादी अगले महीने 5 दिसंबर को होने वाली थी. शादी के कार्ड भी बंट चके थे. घटना से एक रात पहले वह एक दोस्त के घर पर प्री-वेडिंग समारोह में भी शामिल हुई थीं, जिसके बाद वह ऑफिस आईंऔर बाद में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतु मोनी की शादी 5 दिसंबर को होने वाली थी और वह इसकी तैयारियों में लगी थीं। लेकिन परिवार को शक है कि शायद आर्थिक तनाव की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस का कहना है कि असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।

सुसाइड नोट में ऋतु मोनी ने लिखा है कि उन्होंने ये फैसला सबकी खुशी के लिए लिया और लिखा कि वे उसके बिना अच्छे से रहें और उसे माफ कर दें।

इस घटना के बाद मीडिया इंडस्ट्री में मानसिक तनाव और काम के दबाव को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके साथियों ने बताया कि ऋतु मोनी बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती थीं और अपनी शादी को लेकर बहुत खुश थीं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology