Home » सुख-दुख » बड़ी खबर: प्लीज मुझे माफ कर दो,कमला पसंद-राजश्री पान मसाला के मालिक की बहू ने घर में किया सुसाइड, पति पर गंभीर आरोप

बड़ी खबर: प्लीज मुझे माफ कर दो,कमला पसंद-राजश्री पान मसाला के मालिक की बहू ने घर में किया सुसाइड, पति पर गंभीर आरोप

76 Views

Kamla Pasand कंपनी के ओनर Kamal Kishore की बहू Deepti Chaurasia के कमरे से एक कथित नोट बरामद हुआ है.

कमला पसंद और राजश्री जैसे पान मसाला ब्रांड के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी. दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में मौजूद उनके घर पर 40 साल की दीप्ति चौरसिया का शव मिला. दीप्ति चौरसिया के भाई रिषभ चौरसिया ने उनके ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, दीप्ति के कमरे से एक कथित नोट मिला है. इससे आशंका लगाई जा रही है कि उनकी शादी में लगातार अनबन चल रही थी. दीप्ति के भाई ने भी ये दावा किया है. हालांकि उनके ससुराल के वकील ने इन दावों को खारिज कर दिया है.

कथित नोट में ये भी दर्ज है कि ‘अगर रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है, तो जिंदगी का क्या मतलब है?’ बता दें कि दीप्ति चौरसिया की शादी कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से 2010 में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं.

मंगलवार, 25 नवंबर को पति हरप्रीत ने दीप्ति को घर में मृत पाया. हरप्रीत उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दीप्ति को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद, दीप्ति चौरसिया के भाई रिषभ चौरसिया ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कई दावे किए. कहा,

मेरी बहन की सास और पति उसे मारते-पीटते थे. उसके पति हरप्रीत के अवैध संबंध थे. जब हमें पता चला, तो हम अपनी बेटी को घर ले आए… उसके बाद, उसकी सास उसे वापस ले गई. बाद में मेरी बहन मुझे फोन करके बताती थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके पति के अवैध संबंध हैं. मुझे नहीं पता कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की. मैंने उससे 2-3 दिन पहले बात की थी… मुझे न्याय चाहिए. मेरी बहन के पति के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे. वो उसके साथ मारपीट करता था और उसके साथ दुर्व्यवहार करता था…

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology