Home » टीवी » CID क्राइम की टीम सहारा ग्रुप के वांछित आरोपी ओपी श्रीवास्तव को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रवाना हुई

CID क्राइम की टीम सहारा ग्रुप के वांछित आरोपी ओपी श्रीवास्तव को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रवाना हुई

99 Views

वडोदरा। गुजरात CID क्राइम की टीम उस वांछित आरोपी ओपी श्रीवास्तव को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है, जिस पर गरीब और मध्यमवर्गीय निवेशकों की मेहनत की कमाई हड़पकर अपनी निजी संपत्ति खड़ी करने का गंभीर आरोप है।

करीब तीन साल पहले वडोदरा शहर के कोसंबा रोड पुलिस स्टेशन में सहारा इंडिया की निवेश योजनाओं में धांधली को लेकर मामला दर्ज हुआ था। कई स्थानीय नागरिकों ने शिकायत की थी कि उन्होंने सहारा की विभिन्न स्कीमों में वर्षों पहले पैसा जमा कराया था, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला। जांच में सामने आया कि इस धोखाधड़ी में सहारा से जुड़े कुछ अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार थे, जिनमें ओपी श्रीवास्तव भी प्रमुख आरोपी है।

श्रीवास्तव लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस को उसके कोलकाता में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी गिरफ्तारी संभव हुई। अब गुजरात CID की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वडोदरा लाएगी, जहां उससे पूछताछ कर पूरे घोटाले की परतें खोलने की तैयारी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology