खबर नोएडा मीडिया से हैं यहां बहुत जल्द एक नया राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा हैं जिसकी कमान वरिष्ठ पत्रकार व संपादक अमिताभ अग्निहोत्री संभालेंगे जो की वर्तमान में टीवी 9 भारतवर्ष यूपी/यूके में कंसल्टिंग एडिटर के पद पर कार्यरत हैं
अब विस्तार से वरिष्ठ पत्रकार-संपादक अमिताभ अग्निहोत्री की जीवन यात्रा के बारे में जान लीजिए
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री का जन्म फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश का हैं उनके पिता डॉक्टर जगदीश प्रसाद अग्निहोत्री हिन्दी के विद्वान व आचार्य रहे हैं
जनता का अपार स्नेह व जनता विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति
जनता ने ही “जनता का प्रवक्ता” नाम देकर अपना भरोसा जताया
जन सरोकार सर्वोच्च प्राथमिकता रही हैं
एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वर्तमान में कार्यरत
देश में संपादकों की सबसे अधिक भागीदारी वाली शीर्ष संस्थान हैं
लगभग 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता
8 से अधिक लोक सभा चुनाव कवर करने का अनुभव
देश के लगभग हर हिस्से की यात्राएं
तीन दशक से अधिक का संसद कवर करने का व्यापक अनुभव
बीते 30 वर्षों से अधिक के काल खंड में देश के हर क्षेत्र की विशिष्ट हस्तियों से साक्षात्कार का अवसर मिला तथा राजनीति,समाज,साहित्य,धर्म,कला,संस्कृति,उद्योग,खेल,शिक्षा के ख्यातिलब्ध नाम
IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता का पीजी डिप्लोमा सर्वोच्च स्थान के साथ
दैनिक जागरण से पत्रकारिता की यात्रा का आरंभ हुआ उसके बाद दैनिक आज,दैनिक भास्कर,दैनिक देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में महत्वपूर्व भूमिकाओं में कार्य किया
न्यूज 18, TV 9 Bharat वर्ष, समाचार प्लस,R9 टीवी न्यूज चैनल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में मुख्य संपादक/प्रबंध संपादक/सलाहकार संपादक की भूमिकाओं में कार्य किया हैं
महाबहस,चक्रव्यूह, बिग बुलेटिन,महापंचायत,आज का मुद्दा और अब उत्तर चाहिए जैसे अत्यंत लोकप्रिय डिबेट शोज किए
प्रिंट और टीवी व डिजिटल में तीनों विधाओं का नेतृत्व दिया हैं
देश भर के विश्व विद्यालयों व अन्य विशिष्ट संस्थानों में समय समय पर संबोधन
पत्रकारिता के क्षेत्र में मातुश्री,गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान,पत्रकारिता रत्न,नारद सम्मान,लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,आगमन आदि सम्मानों से सम्मानित किया गया हैं





Users Today : 80
Users Yesterday : 139