Home » टीवी » इंडिया टीवी के यूट्यूब पर 5 मिलियन सबस्क्राइबर हुए पूरे,रजत शर्मा की पत्नी सीईओ ऋतु धवन ने बातचीत में क्या कहा,पढ़िए

इंडिया टीवी के यूट्यूब पर 5 मिलियन सबस्क्राइबर हुए पूरे,रजत शर्मा की पत्नी सीईओ ऋतु धवन ने बातचीत में क्या कहा,पढ़िए

92 Views

इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल ने 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसे नेटवर्क ने भारत और विदेशों में अपनी डिजिटल पहुंच व प्रभाव का बड़ा माइलस्टोन बताया है।

वहीं, इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर और रजत शर्मा की सीईओ पत्नी ऋतु धवन ने हमारी बातचीत में इस उपलब्धि को दर्शकों के भरोसे और डिजिटल स्पेस में उनकी बढ़ती भागीदारी का संकेत बताया।

जबकि YouTube पर इंडिया टीवी आजतक के मुकाबले अभी भी बहुत पीछे चल रहा है। आजतक के 74.4 मिलियन सब्क्राइबर्स हैं। इंडिया टीवी अबतक 3 लाख 52 हजार वीडियो अपलोड कर चुका है। तो आजतक ने 5 लाख 54 हजार वीडियो अपलोड किए हैं।

न्यूज18 इंडिया के सब्सक्राइबर्स की संख्या का आंकड़ा 38.3 मिलियन का है। और वीडियो अब तक 4 लाख 95 हजार अपलोड हो चुके हैं।

उधर अडानी सेठ की झोली में जा चुके एनडीटीवी का हाल भी कोई बहुत मजबूत नहीं है। यूट्यूब पर एनडीटीवी के 15.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। जबकि चैनल ने अबतक 2 लाख 52 हजार वीडियो अपलोड किए हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology