Home » टीवी » सीनियर एंकर पूर्णिमा मिश्रा लॉन्च करेंगी अपना नया पॉडकास्ट ‘Poornima Mishra Speaks’

सीनियर एंकर पूर्णिमा मिश्रा लॉन्च करेंगी अपना नया पॉडकास्ट ‘Poornima Mishra Speaks’

993 Views

भारत 24 की प्राइम टाइम एंकर और जानी-मानी पत्रकार पूर्णिमा मिश्रा ने अपना नया पॉडकास्ट शुरू करने का ऐलान किया है, जिसका नाम होगा ‘Poornima Mishra Speaks’

पूर्णिमा मिश्रा ने बातचीत में बताया की इस पॉडकास्ट में राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक हर वह विषय शामिल होगा, जो देश और समाज को प्रभावित करता है। पूर्णिमा ने कहा कि यह मंच उन सवालों को आवाज देगा, जो अक्सर अनसुने रह जाते हैं, और उन कहानियों को सामने लाएगा, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं।

 

यह पॉडकास्ट हर शनिवार शाम 6 बजे उनके यूट्यूब चैनल पर आएगा और दर्शकों में इसे लेकर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्णिमा मिश्रा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘जी न्यूज‘ (Zee News) में भी लंबे समय तक कार्यरत रही हैं।

मूल रूप से आगरा की रहने वालीं पूर्णिमा मिश्रा की स्कूलिंग और ग्रेजुएशन वहीं से हुई है। उन्होंने आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (NRAI School of Mass Communication) से जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology