Home » टीवी » News India चैनल से राजस्थान रेजिडेंट एडिटर सुनील सुशीला शर्मा ने दिया इस्तीफा

News India चैनल से राजस्थान रेजिडेंट एडिटर सुनील सुशीला शर्मा ने दिया इस्तीफा

168 Views

राजस्थान से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार सुनील सुशीला शर्मा ने न्यूज़ इंडिया 24×7 छोड़ दिया है। हालांकि उन्होंने छोड़ने का कारण नहीं दिया हैं,वह संस्थान में बतौर रेजीडेंट एडिटर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इनपुट है कि अब वे ‘आज की खबर’ में नेशनल एडिटर की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

न्यूज इंडिया चैनल में इसके पहले भी एडिटर इन चीफ अरविंद चतुर्वेदी की संस्थान से 7 महीने से कम समय में ही विदाई कर दी गई हैं हालांकि जबतक इस दौरान वो चैनल में रहे पूर्व में कार्यरत पत्रकारों को कोई न कोई कारण से निकालकर अपनी ही टीम के पत्रकारों व एंकरों को भर्ती करते रहे हैं लेकिन अचानक उन्हें चेयरमैन द्वारा बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, यहां तक की उनसे कई चैनल से जुड़े संपादक व डेस्क पत्रकार काफी समय से परेशान चल रहे थे

सुनील सुशीला शर्मा हाल ही में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़े गए—

मुंबई में Journalist of the Year,
गुजरात में Best Agri Journalist of the Year.

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology