वरिष्ठ टीवी पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ से इस्तीफा दे दिया हैं,खबर ये भी हैं की बहुत जल्द वो नई बड़ी जिम्मेदारी के साथ किसी बड़े मीडिया ग्रुप से जुड़ सकते हैं
“जनतंत्र टीवी” न्यूज चैनल प्रबंधन ने Media4samachar से बातचीत में जानकारी दी हैं
उन्होंने जून 2025 को “जनतंत्र टीवी” ज्वाइन किया था
जहां उन्हें चैनल में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी
वाशिंद्र मिश्र पहले भी दो बार जनतंत्र टीवी का हिस्सा रह चुके हैं। अपनी पहली पारी के दौरान वाशिंद्र मिश्र यहां एडिटर-इन-चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। जनवरी 2019 में चैनल को फिर से ऑन-एयर लाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। करीब दो साल तक चैनल से जुड़े रहने के बाद उन्होंने 2020 में इस्तीफा दे दिया था। 2023 में अपनी दूसरी पारी के दौरान उन्होंने तब यहां बतौर डायरेक्टर (न्यूज) जॉइन किया था।
जनतंत्र टीवी में वापसी से पहले वे हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (जयपुर) के गवर्निंग बोर्ड में राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य के रूप में योगदान दे रहे थे। साथ ही, उन्होंने विभिन्न पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को मीडिया के व्यावहारिक पक्ष से भी परिचित कराया।
35 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, टीवी और प्रिंट दोनों में मजबूत पकड़
वाशिंद्र मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इनमें से 24 वर्ष उन्होंने टेलीविजन मीडिया में और 11 वर्ष प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से काम किया है। उन्होंने प्रभात खबर, अमर उजाला, टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग की है। वहीं, जी न्यूज, इंडिया 24×7, नेटवर्क18, जनतंत्र टीवी जैसे बड़े न्यूज नेटवर्क्स में संपादकीय नेतृत्व संभाला है।
वे जी मीडिया के रीजनल चैनल्स के पॉलिटिकल एडिटर भी रहे हैं और उन्होंने मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों के चैनल्स की लॉन्चिंग में अहम भूमिका निभाई है। नेटवर्क18 में बतौर कंसल्टिंग एडिटर उन्होंने ईटीवी नेटवर्क के एकीकरण का कार्य भी संभाला।
मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले वाशिंद्र मिश्र ने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से बेस्टर्न हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वाशिंद्र मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत रांची के एक अंग्रेजी अखबार से की थी। वर्ष 1988 में वे प्रभात खबर और यहां करीब एक साल तक काम करने के बाद 1989 में अमर उजाला के साथ जुड़ गए।
इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में टाइम्स ऑफ इंडिया, लखनऊ का रुख कर लिया। इस अखबार में करीब दो साल तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने 1997 में लखनऊ में ही हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ अपनी नई पारी शुरू की। यहां भी वह करीब दो साल तक ही रहे। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जाने के प्रयास शुरू कर दिए। उस दौरान उन्हें पता चला कि जी न्यूज को लखनऊ में रिपोर्टिंग सपोर्ट की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मई 1999 से अगस्त 2000 तक ‘जी न्यूज’ के लिए कई स्टोरी कीं।
वर्ष 2008 में ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री में लगभग तीन वर्षों तक काम किया है, जहां वे अगस्त 2000 से अप्रैल 2003 तक न्यूज व करेंट अफेयर्स के कंटेंट हेड रहे हैं।
पुस्तक लेखन और सम्मान
पत्रकारिता के साथ-साथ वाशिंद्र मिश्र एक सक्रिय लेखक भी हैं। उन्होंने अब तक तीन किताबें लिखी हैं- ‘Encounter with Politics’, ‘Sach ke Muqabil’ और ‘Duniya ke Tanashahon ki Dastan’। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए उन्हें काशी विद्वत परिषद (Kashi Vidwat Parishad) द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।





Users Today : 56
Users Yesterday : 139