Home » टीवी » ENBA अवॉर्ड में भारत एक्सप्रेस चैनल का डंका,मिले 4 अवॉर्ड,चेयरमैन उपेंद्र राय मैनेजिंग एडिटर मिहिर रंजन सीईओ वरुण कोहली का टीम ने आभार जताया

ENBA अवॉर्ड में भारत एक्सप्रेस चैनल का डंका,मिले 4 अवॉर्ड,चेयरमैन उपेंद्र राय मैनेजिंग एडिटर मिहिर रंजन सीईओ वरुण कोहली का टीम ने आभार जताया

566 Views

देव नाथ (वरिष्ठ पत्रकार) भारत एक्सप्रेस चैनल 

इस बार भी ENBA अवार्ड में भारत एक्सप्रेस ने झंडा गाड़ दिया । मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है कि मेरी दो ख़बरों ऑपरेशन काला पानी, और आरज़ीकर पर न्याय कर को गोल्ड और सिल्वर अवार्ड मिला । जहाँ बड़े बड़े दिग्गज बैठे हों वहाँ पर अगर सबको पीछे छोड़ते हुए गोल्ड जीतना बेहद ख़ास है । मैं बेहद भाग्यशाली हूँ कि आदरणीय उपेन्द्र सर जैसा दुनिया का सबसे अच्छा बॉस का मुझ पर भरोसा रहा है । मैं इस भरोसे के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ ।
27 नवंबर को मेरे पिता मुझे छोड़कर चले गए । मैं ये दोनों अवार्ड अपने पिता को समर्पित करता हूँ । वो जहाँ भी होंगे वो ज़रूर मेरी इस उपलब्धि को देख रहे होंगे ।
मैं अपने सीईओ वरुण कोहली सर का भी शुक्रिया करना चाहता हूँ जिन्होंने हम पर भरोसा किया ।

https://www.facebook.com/share/v/1GyTH4Urtw/
मैं आदरणीय मिहिर रंजन सर, अनिल सूदन सर,शैलेंद्र झा सर, रजनीकांत सर , अश्विनी सर, राजीव शर्मा सहित सभी वरिष्ठों का भी धन्यवाद प्रकट करता हूँ ।
मैं अपनी प्रोग्रामिंग टीम और ख़ास कर सुनील उपाध्याय का विशेष आभार प्रकट करता हूँ जिनकी शानदार एडिटिंग ने झंडा गाड़ दिया ।
मैं ग्राफिक्स टीम, पीसीआर टीम इनपुट और आउटपुट के साथियों का भी आभार प्रकट करता हूँ ।
और सबसे अंत में मेरे दो अनन्य कैमरामैन साथियों सरत बारीक और मनु को विशेष धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शानदार शूट किया ।
मैं अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें प्रेषित कर रहा हूँ ।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology