एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घटना स्थल पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष व Tv 27 न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ आलोक द्विवेदी सूचना पाकर तत्काल पहुंचे व अशोक अग्रवाल जी के परिजन भी उन्नाव पहुंच गए थे

Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा से लखनऊ जा रही एक कार घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार करीब 500 मीटर तक घिसटती हुई कई बार पलटी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में TV 27 न्यूज़ चैनल के CEO अशोक अग्रवाल समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
अशोक कुमार अग्रवाल (55) पुत्र संतोष अग्रवाल, निवासी VVIP एक्सटेंशन, राजनगर, गाजियाबाद के रहने वाले और टीवी 27 न्यूज चैनल के सीईओ थे।
अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर, गाजियाबाद, अविवाहित है। कारोबार का काम देखता था।
आकाश गुप्ता (32) पुत्र विनोद अग्रवाल, निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद। इसकी डेढ़ साल की एक बेटी है।
अवनीश कुशल (29) पुत्र रामकुमार, निवासी संजीव नगर, चकेरी कानपुर, लोक जनशक्ति पार्टी में महासचिव दिल्ली प्रदेश थे। परिवार का अकेला बेटा था।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और यूपीडा (UPIDA) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त कार से सभी लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल (57) पुत्र संतोष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (35) पुत्र विनोद अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल के रूप में की है। तीनों मृतक मोदीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। चौथे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने परिजनों को जानकारी दी हैं





Users Today : 50
Users Yesterday : 139