Home » टीवी » नोएडा से संचालित HNN न्यूज चैनल में सैलरी संकट,पुरानी टीम को बिना किसी पूर्व सूचना के निकाला जा रहा

नोएडा से संचालित HNN न्यूज चैनल में सैलरी संकट,पुरानी टीम को बिना किसी पूर्व सूचना के निकाला जा रहा

153 Views

HNN NEWS 24*7 जो नोएडा से संचालित होता है, जिस दिन से चैनल आया है तभी से यहां की सैलरी टाइम पर नहीं है। रोज नए-नए बहाने बनाए जाते हैं। वादा तो सात तारीख को देने का कहा था लेकिन अभी तक सैलरी नहीं दी गई है।

Hnn न्यूज चैनल का प्रसारण टाटा स्काई सहित एयरटेल डीटीएच पर किया जा रहा हैं

16 दिसंबर के बाद कहा कि 17 को आएगी लेकिन भरोसा अभी नहीं है। वहां के लोगों की सैलरी नहीं दे रहे हैं। कभी भी किसी को निकाल देते है, नई टीम लाए तो पुराने लोगों को निकाला जा रहा है। सैलरी काट दी जा रही है अगर सैलरी को लेकर एचआर से सवाल किया जाए तो डांट दिया जाता है कि ये एचआर का काम नहीं है। पता नहीं अगर सैलरी एचआर का काम नहीं है तो किसका है। कभी कहा जाता है देहरादून वालों के साथ सैलरी आएगी कभी कहते हैं बैंक अकाउंट की दिक्कत है। असली बात क्या है ये किसी को नहीं पता..

बीते दिनों एक लड़की ने सैलरी का पूछ लिया था तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया… अब 17 का कहा है लेकिन किसी को भरोसा नहीं है। हो सकता है कल आ जाए, लेकिन चांस कम है रोजाना झूठ बोला जाता है। लोगों को कभी निकाल दिया जाता है अब तक ये चैनल कई लोगों को निकाल चुका है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology