Home » आवाजाही » भारत एक्सप्रेस चैनल में नूर जमा का नया सफर शुरू,रिपब्लिक TV से शिवम मेहता का नया सफर शुरू और अमित दुबे का रिपब्लिक भारत से इस्तीफा

भारत एक्सप्रेस चैनल में नूर जमा का नया सफर शुरू,रिपब्लिक TV से शिवम मेहता का नया सफर शुरू और अमित दुबे का रिपब्लिक भारत से इस्तीफा

80 Views

पत्रकार नूर जमा को लेकर सूचना है कि उन्होंने भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल ज्वाइन किया है। संस्थान में उन्हें बतौर डिजिटल एंकर और रिपोर्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार के पूर्वी चंपारण के मूल निवासी नूर इससे पहले अमर उजाला डिजिटल के लिए कार्य कर रहे थे।

दूसरी जानकारी शिवम दत्त मेहता के बारे में है। शिवम ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क से अपनी नई पारी शुरू की है। लिंक्डइन पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा है-

यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैंने Republic TV (English) में एंकर एवं सीनियर कॉरस्पॉन्डेंट के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है।

इस अवसर के लिए ARG Outlier Media Private Limited की शीर्ष नेतृत्व टीम का विशेष आभार, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।

साथ ही Republic World की HR टीम को भी सुचारु हायरिंग और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के लिए धन्यवाद। नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों को पूरे समर्पण के साथ निभाने के लिए उत्साहित हूं।

वहीं पत्रकार अमित दुबे ने रिपब्लिक टीवी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर लिखा है-

This is the time to turn the Page not a Book…

सफ़र छोटा ही मगर शानदार रहा। बहुत कुछ समझने और जानने वाला रहा… इस सफ़र में सहयोग और साथ के लिए रिपब्लिक के एचआर डिपार्टमेंट और रिपब्लिक भारत की हमारी हिंदी टीम के सभी साथियों का शुक्रिया..

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology