‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने अजय बेदी को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है।
अपनी इस भूमिका में वह ‘Republic Digital’ और ‘R. TV English’ के रेवेन्यू की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नियुक्ति के जरिये नेटवर्क अंग्रेजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी वृद्धि को और तेज करने की स्ट्रैटेजी को मजबूत कर रहा है।
अजय बेदी को देश की प्रमुख मीडिया कंपनियों में काम करने का 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें एफसीटी सेल्स, ब्रैंडेड कंटेंट, रेवेन्यू मैनेजमेंट और देश भर में बिजनेस स्ट्रैटेजी का गहरा अनुभव है। बेदी की विशेषज्ञता टीम बनाने, राजस्व बढ़ाने और नए बिजनेस मॉडल को आगे बढ़ाने में जानी जाती है।
माना जा रहा है कि अजय बेदी के नेतृत्व में R. TV English और डिजिटल प्रॉपर्टीज में स्ट्रैटेजिक फोकस तेज होगा, संपादकीय लक्ष्यों और व्यावसायिक क्रियान्वयन के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और तेजी से वृद्धि होगी।





Users Today : 55
Users Yesterday : 139