Home » सुख-दुख » Zee News के एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रमोद शर्मा और कैमरामैन रजत दुबे की आस्था थाने में पुलिस ने की लाठियों से पिटाई,पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास घेरा

Zee News के एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रमोद शर्मा और कैमरामैन रजत दुबे की आस्था थाने में पुलिस ने की लाठियों से पिटाई,पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास घेरा

151 Views

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास घेरा, जमकर हुआ प्रदर्शन और नारेबाजी

भोपाल। राजधानी में पत्रकारों पर कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ बुधवार को पत्रकारों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। ज़ी न्यूज़ के एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रमोद शर्मा और कैमरामैन रजत दुबे पर आस्था थाना पुलिस द्वारा लाठियों से की गई पिटाई के विरोध में प्रदेशभर के पत्रकार मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ड्यूटी के दौरान पत्रकारों पर हमला यह साबित करता है कि सवाल पूछना अब अपराध बना दिया गया है। पत्रकार संगठनों ने इसे सिर्फ दो पत्रकारों पर नहीं, बल्कि पूरे मीडिया और लोकतंत्र की आवाज़ पर हमला बताया। सीएम हाउस के सामने नारेबाजी करते हुए पत्रकारों ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

पत्रकारों की प्रमुख मांगें थीं—

घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए।
पत्रकारों पर दर्ज किए गए कथित झूठे प्रकरण वापस लिए जाएं।
सरकार प्रेस की स्वतंत्रता की ठोस गारंटी दे।
पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में चुप्पी साधे रखी तो आंदोलन को राज्यव्यापी से राष्ट्रव्यापी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology