यूसुफ़ अंसारी को सक्रिय पत्रकारिता में लगभग 30 वर्ष का अनुभव है। पत्रकारिता के तीनों फॉर्मेट प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में वह काम कर चुके हैं। वो 1999 से 2010 तक लगभग 11 वर्षों तक ‘ज़ी न्यूज़’ से जुड़े रहे। उसके बाद 4 वर्षों तक ‘चैनल वन’ के संपादक रहे। युसूफ अंसारी ने 1997 में प्रिंट मीडिया में ‘दैनिक नवज्योति’ से शुरुआत की। इसके बाद वो ‘सन स्टार’ अखबार में राजनीतिक संपादक और ‘संदेश’ में न्यूज कोआर्डिनेटर के पद पर रहे। वो 2011-22 में एक साल तक ‘TV9 भारतवर्ष (यूपी-यूके डिजिटल) के साथ बतौर सलाहकार संपादक जुड़े रहे। पिछले कई साल से वह बतौर स्वतंत्र पत्रकार विभिन्न पत्र पत्रिकाओं ‘नवभारत टाइम्स’, ‘नया भारत’, ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक जागरण’ और ‘सत्य हिंदी’ ‘News18Hindi, ‘thequint’ और ‘bbchindi’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए राजनीतिक समसामयिक विषयों पर लेख लिखते रहे हैं। विभिन्न टीवी चैनलों पर वह राजनीतिक विश्लेषक और मुस्लिम मामलों के जानकार के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।
यूसुफ अंसारी की नियुक्ति पर न्यूज इंडिया चैनल के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी,यूसुफ अंसारी का न्यूज़रूम से लेकर ग्राउंड तक का अनुभव
News India 24×7 को और मजबूती देगा।





Users Today : 51
Users Yesterday : 139