Home » आवाजाही » TV9 भारतवर्ष यूपी/यूके चैनल से कंसल्टिंग एडिटर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

TV9 भारतवर्ष यूपी/यूके चैनल से कंसल्टिंग एडिटर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा

618 Views

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री Tv9 ग्रुप से अलग हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने जानकारी दी है। पढ़ें-

अपने वृहत वैचारिक परिवार के लिए एक आवश्यक सूचना —
TV – 9 के साथ अपनी 4 वर्षों से अधिक की यात्रा को मैंने विराम देने का निर्णय किया है — यह यात्रा आनंद और संतोषप्रद रही —इस काल खंड में संस्थान का और आप सबका भरपूर सहयोग और सद्भाव सदा रहा —- अब बहुत शीघ्र नई यात्रा — कुछ और नया ,कुछ और विस्तृत — आप सबका स्नेह मुझे यथावत मिलता रहेगा , यह भरोसा ही तो मेरी शक्ति है —
पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रि‍य रहने वाले अमिताभ अग्निहोत्री ने जीवन और पत्रकारिता में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अमिताभ ने 1989 में ‘आईआईएमसी’, दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद करियर की शुरुआत ‘दैनिक जागरण’ से की। अमिताभ ‘दैनिक जागरण’ के दिल्ली से लॉन्च होने पर संस्थान का हिस्सा बने थे। 1994 में ‘आज‘ के नेशनल ब्यूरो में विशेष संवाददाता के रूप में भी काम किया। ‘आज‘ के बाद ‘दैनिक भास्कर‘ में भी तकरीबन 10 साल रहे। ‘दैनिक भास्कर‘ के बाद 2008 में ‘देशबन्धु‘ के स्थानीय संपादक बने।

इसके बाद उन्होंने ‘टोटल टीवी‘ में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। हालांकि बाद में यहां से इस्तीफा देकर ‘समाचार प्लस‘ के प्रबंध संपादक बन गए। इसके बाद उन्होंने ‘इंडिया नाउ‘ समूह में बतौर एडिटर-इन-चीफ जॉइन कर लिया, पर कुछ कारणों के चलते चैनल लॉन्च ही नहीं हो सका। फिर यहां से बॉय बोलकर वह ‘के-न्यूज’ (K-NEWS) चैनल से बतौर सीईओ व एडिटर-इन-चीफ जुड़ गए।

‘के-न्यूज‘ के साथ करीब एक साल की पारी खेलने के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया। यहां से बाय बोलकर ‘नेटवर्क18‘ (हिंदी नेटवर्क) में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘आर9’ (R9) के साथ बतौर एडिटर-इन-चीफ अपनी नई पारी शुरू की थी, जहां से इस साल की शुरुआत में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

अमिताभ अग्निहोत्री को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान के लिए कई बार पुरस्कृत भी किया जा चुका है। उन्हें मटुश्री, गणेशशंकर विद्यार्थी और यूनिवार्ता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है

मीडिया4समाचार की ओर से अमिताभ अग्निहोत्री को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology